करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
Published : Dec 14, 2022, 7:35 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 7:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Five people arrested in the case of cyber fraud worth crores
Five people arrested in the case of cyber fraud worth crores

साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव ने बताया 31 जुलाई 2022 को ईसीई इंडस्ट्री के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि...

सोनीपत (हरियाणा) : हरियाणा के सोनीपत जिले में साइबर थाने की पुलिस ने करोड़ों रुपये की कथित रूप से धोखाधड़ी करने को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान लक्ष्मी उर्फ कीर्ति (हाथरस, उत्तर प्रदेश) , राजपाल (ईटावा, उत्तर प्रदेश) , सलेश (नोएडा,उत्तर प्रदेश), अशोक (बलिया, उत्तर प्रदेश) एवं नरेंद्र (रोहणा जिला, सोनीपत) के रुप में की गयी है।

साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव ने बताया कि 31 जुलाई 2022 को ईसीई इंडस्ट्री के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से उनकी कम्पनी के बैंक खाते से 1.89 करोड़ रुपये निकाल लिये और तब इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना साइबर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

राजीव ने बताया कि उनकी टीम की जांच करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 26 हजार रुपये, 17 फोन, आठ सिम, 67 चेक बुक, 21 पास बुक, 23 एटीएम कार्ड, 13 आधार कार्ड, छह पेन कार्ड भी बरामद किये हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM