Haryana News: हरियाणा में मौसम में बदलाव के कारण मंडियों में फसल के उठान में देरी, किसान चिंतित

खबरे |

खबरे |

Haryana News: हरियाणा में मौसम में बदलाव के कारण मंडियों में फसल के उठान में देरी, किसान चिंतित

By : DISHANT

Published : Apr 16, 2024, 5:24 pm IST
Updated : Apr 16, 2024, 5:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Delay in lifting of crops, change in weather in Haryana news in hindi
Delay in lifting of crops, change in weather in Haryana news in hindi

मौसम में बदलाव के कारण उठान में देरी हो रही है। ऐसे में किसानों को इससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़े रहा है।

Haryana News: हरियाणा प्रदेश की अनाज मंडियों में गेहूं की बम्पर आवक हो रही है। अनाज की भारी आवक और मजदूरों की कमी और के कारण उठान प्रक्रिया धीमी है। कई जिलों में गेट पास भी नहीं काटे जा रहे है, जिससे खरीद नहीं हुई तो कुछ जिलों में नमी की मात्रा ज्यादा बताकर गेहूं खरीदने से इनकार कर दिया गया।

खरीद एजेंसियों ने सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, नारनौल, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और पानीपत में बारदाना आढ़तियों को सौंप दिया है। गोहाना अनाज मंडियों में मजदूरों की कमी से गेहूं का उठान धीमा है। किसानों ने कहा, मौसम में बदलाव के कारण उठान में देरी हो रही है। ऐसे में किसानों को इससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़े रहा है।

इसके अलावा फसल काटने में 5 दिक्कत हो रही है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। रोहतक की अनाज मंडियों में आढ़तियों ने खरीद शुरू होने की बात कही है। वहीं बीतें दिनों हुई बारिश के कारण कई किसान परेशान नजर आ रहे है।

वहीं मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा की मंडियों में अब गेहूं की आवक तेज हो गई है। अब तक सभी खरीद एजेंसियों ने 9.73 लाख एमटी गेहूं और लगभग 5.43 लाख एमटी सरसों की खरीद की है। सरकार का दावा है कि तय समय में मंडियों से फसलों का उठान कराया जा रहा है। फसल का भुगतान 72 घंटे के अंदर करने के निर्देशों के तहत लगभग 1500 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान कराया जा चुका है।

(For more news apart from Delay in lifting of crops, change in weather in Haryana news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM