हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में जमानती बॉण्ड भरा

खबरे |

खबरे |

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न मामले में जमानती बॉण्ड भरा
Published : Sep 16, 2023, 4:10 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 4:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Minister Sandeep Singh
Haryana Minister Sandeep Singh

अदालत ने संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला कोच की शिकायत पर दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी।

चंडीगढ़: हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में अपनी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर हो जाने के बाद जमानती बॉण्ड भरने के लिए शनिवार को अदालत के समक्ष पेश हुए। एक स्थानीय अदालत ने संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला कोच की शिकायत पर दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी।

संदीप सिंह के वकील सिद्धार्थ पंडित ने बताया कि उनके मुवक्किल जमानती बॉण्ड भरने के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल गर्ग की अदालत में उपस्थित हुए। सिद्धार्थ पंडित के साथ मंत्री के मुख्य वकील रवीन्द्र पंडित भी अदालत में मौजूद थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव के. बेरी ने मंत्री की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को स्वीकार कर ली थी।

अदालत ने निर्देश दिया था कि आरोपी 10 दिन के भीतर निचली अदालत या इलाके के मजिस्ट्रेट के समक्ष आत्मसमर्पण करे और एक लाख रुपये जमानती बॉण्ड और इतनी ही राशि का एक निजी मुचलका भरे। चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किये जाने के करीब आठ महीने बाद पिछले महीने एक आरोपपत्र दाखिल किया था। यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के खिलाफ हरियाणा की जूनियर एथलेटिक कोच द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है।

सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354बी (निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री संदीप सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। यौन उत्पीड़न के संबंध में आरोप लगने के बाद सिंह ने खेल एवं युवा मामलों के मंत्री पद से ‘‘नैतिक आधार पर’’ इस्तीफा दे दिया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM