Haryana News: किसानों को दिल्ली जाने से रोकने वाले अफसरों को 'वीरता पदक' दिए जाएं, हरियाणा सरकार ने की सिफारिश

खबरे |

खबरे |

Haryana News: किसानों को दिल्ली जाने से रोकने वाले अफसरों को 'वीरता पदक' दिए जाएं, हरियाणा सरकार ने की सिफारिश
Published : Jul 18, 2024, 3:25 pm IST
Updated : Jul 18, 2024, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana government recommends giving 'gallantry medals' to 6 police officers who stopped farmers from going to Delhi
Haryana government recommends giving 'gallantry medals' to 6 police officers who stopped farmers from going to Delhi

किसानों को दिल्ली कूच करने से रोका था को  "वीरता पदक देने की सिफारिश की गई है.

Haryana News:  हरियाणा के तीन आईपीएस अधिकारियों और तीन एचपीएस (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारियों जिन्होंने इसी साल फरवरी में किसानों को दिल्ली कूच करने से रोका था को  "वीरता पदक देने की सिफारिश की गई है. बता दे कि यह सिफारिश हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने की है। हरियाणा के डीजीपी ने हरियाणा सरकार को भेजी सिफारिश में कहा है कि इन अफसरो ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने में अभूतपूर्व ड्यूटी का निर्वहन किया। ऐसे में इन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया जाना चाहिए.

गौर हो कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के समर्थन में किसानों ने फरवरी, 2024 में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच के लिए निकले थे. तब  हरियाणा सरकार ने अंबाला और जींद में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाए थे। किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया था. तब से, किसान दो सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

वहीं 10 जुलाई को, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को शंभू बॉर्डर पर से एक सप्ताह के भीतर बैरिकेड्स हटाने का निर्देश दिया। हरियाणा सरकार ने भी इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. मामले में 22 जुलाई को सुनवाई होनी है.

2 जुलाई को हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र को भेजी गई सिफारिशों में, हरियाणा सरकार ने आईपीएस अधिकारियों सिबाश कबिराज (आईजीपी, करनाल), जशनदीप सिंह रंधावा (एसपी, कुरुक्षेत्र) और सुमित कुमार (एसपी, जींद) को और तीन एचपीएस अधिकारी नरेंद्र सिंह, राम कुमार और अमित भाटिया को वीरता पदक देने की सिफारिश की है.

(For More News Apart from Haryana government recommends giving 'gallantry medals' to 6 police officers who stopped farmers from going to Delhi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Chandigarh

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM