हरियाणा : ट्रेन की चपेट में आने से एक पुजारी की मौत

खबरे |

खबरे |

हरियाणा : ट्रेन की चपेट में आने से एक पुजारी की मौत
Published : Dec 18, 2022, 5:54 pm IST
Updated : Dec 18, 2022, 5:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana: A priest dies after being hit by a train
Haryana: A priest dies after being hit by a train

जींद में ठिठारी महादेव मंदिर के निकट रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक पुजारी की मौत हो गई।

जींद (हरियाणा) : हरियाणा के जींद में ठिठारी महादेव मंदिर के निकट रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक पुजारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भटनागर कालोनी का सतीश (36) हांसी ब्रांच नहर के निकट ठिठारी महादेव मंदिर में पुजारी था और रविवार सुबह जब वह मंदिर जाने के लिए रेलवे लाइन को पार कर रहा था तब वह रेलवे जंक्शन की तरफ से आ रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गया।

पुलिस के अनुसार सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके अनुसार मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले सतीश दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद उसे कम सुनाई देता था। रेलवे पुलिस ने मृतक पुजारी के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM