Ram Rahim News: फिर जेल से बाहर आएगा रेप का आरोपी राम रहीम, मिली 50 दिन की पैरोल

खबरे |

खबरे |

Ram Rahim News: फिर जेल से बाहर आएगा रेप का आरोपी राम रहीम, मिली 50 दिन की पैरोल
Published : Jan 19, 2024, 3:42 pm IST
Updated : Jan 26, 2024, 10:56 am IST
SHARE ARTICLE
Rape accused Ram Rahim will come out of jail again News In Hindi
Rape accused Ram Rahim will come out of jail again News In Hindi

जानकारी के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को हरियाणा सरकार ने 50 दिन की पैरोल दी है.

Rape accused Ram Rahim will come out of jail again News In Hindi: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को सरकार ने एक बार फिर 50 दिन की पैरोल दे दी है. अभी 29 दिन पहले ही राम रहीम फरलो के बाद जेल लौटे थे, लेकिन अब वह एक बार फिर से रोहतक जेल से बाहर आएंगे.

जानकारी के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को हरियाणा सरकार ने 50 दिन की पैरोल दी है. इस बीच वह यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में रहेंगे। राम रहीम शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह रोहतक जेल से बाहर आ जाएंगे. आपको बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के मुताबिक किसी भी सजायाफ्ता कैदी को एक साल में 70 दिन की पैरोल मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: PM Modi News: पिछले आठ दिनों से कठिन तपस्या में पीएम मोदी, नहीं ग्रहन किया अन्न का एक भी दाना, जानें क्यों ?

हरियाणा सरकार ने नवंबर महीने में राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी थी. इस बीच वह 21 दिनों तक यूपी में बागवट के आश्रम में रहे। यहां से 21 दिसंबर को राम रहीम वापस रोहतक जेल आ गया लेकिन अब एक बार फिर राम रहीम को पैरोल मिल गई है.

अब तक कितनी बार जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख?

- 24 अक्टूबर 2020 को 24 घंटे की गुप्त पैरोल मिली.
-बीमार मां से मिलने के लिए 21 मई 2021 को पैरोल दी गई.
- साल 2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की पैरोल.
- 17 जून को 30 दिन की पैरोल मिली.
- 15 अक्टूबर को 40 दिन की पैरोल मिली.
- 21 जनवरी 2023 को 40 दिन की पैरोल मिली.
-20 जुलाई को उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली थी. 
- 15 अगस्त को उनके जन्मदिन के लिए पैरोल
- नवंबर में 21 दिन की पैरोल मिली.
- 19 जनवरी 2024 को 50 दिन की पैरोल मिली.

(For more news apart from Rape accused Ram Rahim will come out of jail again News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Haryana, Rohtak

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM