Haryana Accident News: हरियाणा में 3 दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौके पर मौत

खबरे |

खबरे |

Haryana Accident News: हरियाणा में 3 दोस्तों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौके पर मौत
Published : Mar 19, 2024, 3:19 pm IST
Updated : Mar 19, 2024, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Accident happened with 3 friends in Haryana, 2 died on the spot news in hindi
Accident happened with 3 friends in Haryana, 2 died on the spot news in hindi

मृतकों की पहचान बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी सचिन (25) और चमन (24) के रूप में हुई है। विशाल गंभीर रूप से घायल है।

Haryana Accident News: हरियाणा के जींद में बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. हादसा पुरानी हांसी रोड पर बीरबाड़ा जंगल के पास हुआ। 

मृतकों की पहचान बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी सचिन (25) और चमन (24) के रूप में हुई है। विशाल गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर नगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सचिन और चमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है. पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.  

परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह सचिन, चमन और विशाल एक ही बाइक से काम के लिए घर से निकले थे। पुरानी हांसी रोड पर बीरबाड़ा जंगल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची. परिजनों ने बताया कि काफी देर बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने तीन युवकों को सड़क पर पड़ा हुआ देखा.

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. तीनों युवकों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन और चमन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि चमन मजदूरी करता था। सचिन गाड़ी चलाता था. दोनों विशाल के साथ किसी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया.

(For more news apart from Accident happened with 3 friends in Haryana, 2 died on the spot news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Haryana, Rohtak

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM