हरियाणा : सात उपायुक्तों सहित 16 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

खबरे |

खबरे |

हरियाणा : सात उपायुक्तों सहित 16 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला
Published : Aug 19, 2023, 5:19 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 5:19 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

श्रवण, पंचकूला स्थित माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक की भी भूमिका निभाएंगे।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 28 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, तबादला किए गए अधिकारियों में सात जिला उपायुक्त भी शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी प्रियंका सोनी का तबादला कर उनकी जगह आईएएस अधिकारी सुशील श्रवण को पंचकूला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। श्रवण, पंचकूला स्थित माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक की भी भूमिका निभाएंगे। प्रियंका सोनी को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध, और चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग के विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है। 

आईएएस अधिकारी मनोज कुमार (2012 बैच) को यमुनानगर का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि अबतक जिले के उपायुक्त रहे राहुल हुड्डा को इसी पद पर रेवाड़ी स्थानांतरित किया गया है।  आदेश के मुताबिक, मनदीप कौर अब चरखी दादरी जिले की उपायुक्त होंगी जबकि 2014 आईएएस बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को सोनीपत का उपायुक्त बनाया गया है। मोहम्मद इमरान रजा जींद के, जबकि प्रशांत पंवार फतेहाबाद के उपायुक्त होंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM