गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

खबरे |

खबरे |

गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
Published : Aug 19, 2023, 6:55 pm IST
Updated : Aug 19, 2023, 6:55 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

 हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।

Chandigarh: हरियाणा के गुरुग्राम में करावल-सोहना मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई तथा एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस के अनुसार अस्पताल में दोनों महिलाओं ने दम तोड़ा, जबकि अन्य घायलों का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। सोहना के पास दोहला गांव निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि दुर्घटना शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे करांकी मोड़ के पास उस वक्त हुई, जब वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के भादक गांव से अपनी कार में लौट रहे थे। कार में डेढ़ साल के एक बच्चे समेत कुल सात लोग सवार थे।

इंद्रपाल ने शिकायत में कहा, "जब हमारी कार करांकी मोड़ के पास पहुंची, तब हरचंदपुर गांव की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर (ट्रक) ने उसमें टक्कर मार दी। ट्रक ने कार को तकरीबन 50 मीटर तक घसीटा। मुझे मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रक चालक अपने वाहन के साथ मौके से भाग गया।"

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंची और घायलों को सोहना के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इंद्रपाल की शिकायत के मुताबिक एक अन्य महिला को एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

इंद्रपाल ने कहा, "यह दुर्घटना कैंटर चालक की लापरवाही के कारण हुई और उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।" पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM