कुख्यात बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी, 18 मामलों में चल रहा फरार

खबरे |

खबरे |

कुख्यात बदमाश हिमांशु उर्फ भाऊ के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी, 18 मामलों में चल रहा फरार
Published : Aug 20, 2023, 12:31 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 12:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हिमांशु उर्फ भाऊ भारत से फरार होकर विदेश में रह रहा है।

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने शनिवार को कहा कि हत्या, हत्या के प्रयास, जालसाजी और जबरन वसूली के मामलों में कथित रूप से शामिल अति वांछित अपराधी हिमांशु उर्फ भाऊ के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी किया गया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ‘रेड नोटिस’ इंटरपोल द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस नोटिस के तहत विदेश में किसी भगोड़े को गिरफ्तार किया जा सकता है या हिरासत में लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिमांशु उर्फ भाऊ भारत से फरार होकर विदेश में रह रहा है।

 भाऊ  पर 1.55 लाख का इनाम

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 1.55 लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रोहतक, झज्जर और दिल्ली पुलिस की अति वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ रोहतक और दिल्ली की अदालतों से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि भगोड़े का पता लगाने के लिए ‘लुक-आउट सर्कुलर’ भी जारी किया गया है।

नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह से जुड़ा है  भाऊ

प्रवक्ता के अनुसार हिमांशु पर हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, डकैती और जबरन वसूली सहित कई अपराधों के लिए रोहतक जिले में 10, झज्जर जिले में सात और दिल्ली में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि भगोड़ा हिमांशु नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार उसने फर्जी नाम, पते और फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट हासिल किया था। आरोपी के जाली दस्तावेज बनवाने में उसके अन्य साथियों ने मदद की, उसके फर्जी नाम और पते के बारे में साथियों ने झूठी गवाही भी दी.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिमांशु उर्फ भाऊ विदेश में बैठकर रंगदारी मांगने का रैकेट चला रहा है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM