Haryana Budget Session 2024: CM मनोहर लाल ने पेश किया धन्यवाद प्रस्ताव

खबरे |

खबरे |

Haryana Budget Session 2024: CM मनोहर लाल ने पेश किया धन्यवाद प्रस्ताव
Published : Feb 21, 2024, 4:50 pm IST
Updated : Feb 21, 2024, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Budget Session 2024: CM Manohar Lal presented vote of thanks
Haryana Budget Session 2024: CM Manohar Lal presented vote of thanks

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

Haryana Budget Session 2024: आज हरियाणा विधानसभा बजट सेशन का दूसरा दिन था। इस दौरान हरियाणा विधानसभा बजट सेशन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा में सरकारी संकल्प पेश किया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान उन्होंने रामलला की मंदीर में प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर की। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे लाखों पूर्वज की कुर्बानी और तप के कारण ही आज ये सब कुछ हो पाया है। जिसके बाद भव्य मंदिर निर्माण अयोध्या में हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। सदन में सर्वसम्मति से पास प्रस्ताव हुआ।

वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट के माध्य में कहा की, दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा। सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥ मेरे लिए परम सौभाग्य का विषय है कि मुझे 'हरियाणा विधानसभा' जैसे गरिमामयी सदन के समक्ष, अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को हुई श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। हमारे आराध्य भगवान श्री राम जी का रामराज्य भारतीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चिंतन की एक महत्वपूर्ण अवधारणा है जो आदर्श शासन की कल्पना करती है और श्रीराम मंदिर की पुनः स्थापना से हर भारतवासी प्रफुल्लित है। जय श्री राम !’

वहीं धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के बाद भाजपा के नेताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।

(For more news apart Haryana Budget Session 2024: CM Manohar Lal presented vote of thanks News in Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM