Haryana News: पेपर खराब होने पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

Haryana News: पेपर खराब होने पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published : Mar 21, 2024, 5:06 pm IST
Updated : Mar 21, 2024, 5:06 pm IST
SHARE ARTICLE
 Student committed suicide In haryana news In Hindi
Student committed suicide In haryana news In Hindi

आदमपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया.

Student Committed Suicide In haryana news In Hindi: हरियाणा के हिसार में एक 12 वर्षीय छात्र ने पेपर में खराब प्रदर्शन के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह आदमपुर के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्र था। उनका साइंस का पेपर अच्छा नहीं गया था. छात्र मूल रूप से ठसका गांव का रहने वाला था। इस समय वह अपनी मां के साथ गांव सदलपुर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।

आदमपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार गांव ठसका निवासी धर्मपाल की शादी गांव सदलपुर की सुमन बाला से हुई थी। उनके दो बेटे हैं. धर्मपाल अग्रोहा में शिक्षा विभाग में कार्यरत है।

सुमन का कोई भाई नहीं है, इसलिए वह अपनी मां की देखभाल के लिए सदलपुर में अपने मायके रह रही है। उनका 12 साल का बेटा प्रबल भी अपनी मां के साथ रहता है। वह आदमपुर इलाके के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था. पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों प्रबल के वार्षिक खत्म हुआ था। उसका आखिरी पेपर साइंस का था. परिजनों का कहना था कि पेपर अच्छा नहीं हुआ। इस वजह से वह परेशान हो गया. वह छत पर बने कमरे में गया और खुद को बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उसकी मां और नानी उसे समझाने छत पर गईं।

वहां उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो प्रबल फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची. बच्चे के शव को अस्पताल ले जाया गया. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम हिसार सिविल अस्पताल में किया गया। उसके पिता धर्मपाल के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(For more news apart from Student Committed Suicide In haryana news In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM