ISRO की भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का मामला, हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

ISRO की भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का मामला, हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार
Published : Aug 21, 2023, 1:23 pm IST
Updated : Aug 21, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि दोनों को हरियाणा से एक गुमनाम फोन के जरिए मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

New Delhi: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में तकनीकी कर्मचारी की भर्ती के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित एक परीक्षा में धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को दो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र का जवाब देने के लिए अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को रविवार रात को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा हरियाणा के चार अन्य लोगों को भी घटना के संबंध में हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने परीक्षा में हिस्सा लिया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार दोनों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और कोचिंग सेंटर समेत अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उम्मीदवारों ने प्रश्नों की तस्वीरें खींचने के लिए मोबाइल फोन के कैमरे का इस्तेमाल किया था और इसे बाहर किसी को भेजा था जो उनके कान में लगे ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए इसका उत्तर दे रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों को हरियाणा से एक गुमनाम फोन के जरिए मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM