Haryana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

खबरे |

खबरे |

Haryana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

By : DISHANT

Published : Mar 22, 2024, 7:36 pm IST
Updated : Mar 23, 2024, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Financier shot dead due to old rivalry, accused absconding news in hindi
Financier shot dead due to old rivalry, accused absconding news in hindi

गोली लगने के तुरंत बाद युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Haryana Crime News: हरियाणा में रोहतक के सुनारिया गांव में शुक्रवार को एक युवक की उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक पर 7 गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गोली लगने के तुरंत बाद युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Haryana news: हरियाणा में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश, हुआ लाठीचार्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान रविंदर (27) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस की  शुरुआती जांच के मुताबिक, सुनारिया गांव का रहने वाला रविंदर हत्या के एक मामले में जेल में था। वह जमानत पर बाहर था। जेल से बाहर आने के बाद वह गांव में ही फाइनेंस का काम करने लगा। जिसके बाद उस पर हुए हमले के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें:  Elvish Yadav Update news: एल्विश यादव को court से मिली जमानत, 17 मार्च से जेल में बंद थे एल्विश

वहीं मामले में जानकारी के मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर रविंदर दुकान पर खाना लेने आया। जब वह खाना खाकर दुकान पर लौट रहा था तो 2 गाड़ियों में करीब 6 लोग आए। जिन्होंने रविंदर के घर के सामने अपनी गाड़ी रोकी और घर के बाहर खड़े रविंदर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

यह भी पढ़ें:  Lok Sabha elections news: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची की जारी

इस दौरान रविंदर को करीब 7 गोलियां लगीं। इसके बाद रविंदर जमीन पर गिर गए और बदमाश कार में बैठकर भाग गए।

रविंदर के परिजन और आसपास के लोग उसे उठाकर गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले गए। पुलिस के मुताबिक हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को हत्या के अपराधियों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

बहरहाल पुलिस ने मामले में गहन जांच तेज कर दी है, ऐसे में देखना होगा की पुलिस इस मामले कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती हैं।

(For more news apart from Financier shot dead due to old rivalry, accused absconding News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Rohtak

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM