Haryana News: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने की अपने ही दामाद की हत्या

खबरे |

खबरे |

Haryana News: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने की अपने ही दामाद की हत्या
Published : Apr 22, 2024, 4:08 pm IST
Updated : Apr 22, 2024, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana News Angered by daughter's love marriage family kills own son-in-law
Haryana News Angered by daughter's love marriage family kills own son-in-law

। करीब एक साल पहले अभिषेक और रिशु ने घर से भागकर शादी कर ली।

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां प्रेम विवाह से नाराज परिवार वालों ने बेटी के पति की हत्या कर दी. प्रेम विवाह के बाद दोनों एक साल से शहर से बाहर रह रहे थे। युवक बीती रात दोस्तों के साथ एक शादी में शामिल होने आया था। बाइक सवार युवकों ने उन पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। इसमें युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पत्नी के साथ जीरकपुर में रह रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर का रहने वाला युवक अभिषेक और लड़की रिशु के बीच प्रेम संबंध था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। करीब एक साल पहले अभिषेक और रिशु ने घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद दोनों यमुनानगर से दूर जीरकपुर में रह रहे थे। 2 महीने पहले रिशु ने बेटे को जन्म दिया था.

एक शादी में शामिल होने के लिए यमुनानगर आया था युवक

इसी बीच कल रात (21 अप्रैल) अभिषेक अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुनानगर में एक शादी में शामिल होने आया था। इसकी सूचना रिशु के परिजनों को दी गई. वे पहले से ही उसके खून के प्यासे थे.

तलवारों और चाकुओं से किया हमला

अभिषेक जैसे ही यमुनानगर पहुंचा तो बाइक पर आए करीब 6 युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवारों और चाकुओं से हमला कर दिया। घायल हालत में दोस्त अभिषेक को अस्पताल ले गए तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

इस हमले में अभिषेक के दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही रिशु भी यमुनानगर पहुंची। पति की हत्या के बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि अभिषेक पर हमला लड़की के परिवार वालों ने किया था. मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है.

(For more news apart from Haryana News Angered by daughter's love marriage family kills own son-in-law, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM