Haryana News: चुनावी शंखनाद के लिए भाजपा तैयार,रोहतक में कल विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा

खबरे |

खबरे |

Haryana News: चुनावी शंखनाद के लिए भाजपा तैयार,रोहतक में कल विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा
Published : Jun 22, 2024, 2:14 pm IST
Updated : Jun 22, 2024, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP ready for election conch sound in Rohtak news in hindi
BJP ready for election conch sound in Rohtak news in hindi

मंत्री मनोहर लाल, कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह के अलावा सांसद धर्मवीर सिंह व सांसद नवीन जिंदल भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे

Haryana News In Hindi: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा लगातार बैठकें कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को भाजपा ने रोहतक में बैठक बुलाई है। इसमें विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। खास बात यह होगी कि भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व सह प्रभारी बिप्लब देब के अलावा सीएम नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

तीनों केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह के अलावा रोहतक के सांसद धर्मवीर सिंह व कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल का अभिनंदन किया जाएगा।

वहीं इस कार्यक्रम में खास बात यह है कि पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के लिए भाजपा ने सबसे पुराने कार्यकर्ता को भी 23 जून के कार्यक्रम का न्योता दिया है। इस दौरान भाजपा 90 दिन का रोडमैप भी बनाएगी। सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय ने बताया कि दिल्ली से रोहतक तक कई आयोजन होंगे। जिनमें चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का अभिनंदन होगा।

गौर हो कि लोकसभा चुनावों में भाजपा-कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली  हैं। पहले भाजपा के पास सभी 10 सीटें थी। अब पार्टी ने तय किया कि लोकसभा चुनावों में जिस स्तर की जब खामियां रह गई थी, सभी को उसी के स्तर पर दुरुस्त करने पर पार्टी का फोकस रहेगा। पार्टी के सभी पांचों सांसद भी रोहतक में ही होंगे। ऐसे में देखना होगा की भाजपा का ये कार्यक्रम कितना सफल रहता है।

(For more news apart from BJP ready for election conch sound in Rohtak news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM