AAP 2024 का हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : पार्टी के नेता अनुराग ढांडा

खबरे |

खबरे |

AAP 2024 का हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : पार्टी के नेता अनुराग ढांडा
Published : Sep 22, 2023, 4:23 pm IST
Updated : Sep 22, 2023, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP will contest 2024 Haryana Assembly elections on its own: Party leader Anurag Dhanda
AAP will contest 2024 Haryana Assembly elections on its own: Party leader Anurag Dhanda

उन्होंने कहा कि पार्टी का एक पूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार है और यह अगले महीने अपनी ग्राम स्तरीय समितियों की भी घोषणा करेगी।

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 2024 का राज्य विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक पूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार है और यह अगले महीने अपनी ग्राम स्तरीय समितियों की भी घोषणा करेगी।

ढांडा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों के लिए कोई समझौता या गठजोड़ नहीं होगा, और आप अपने दम पर सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनावों के लिए, हम पार्टी आलाकमान के आदेशों का पालन करेंगे।’’

आप नेता से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस हालिया बयान के बारे में पूछा गया था कि उनकी पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव अपने दम पर जीतने में सक्षम है। हुड्डा ने यह भी कहा था कि कांग्रेस अगले साल होने वाले आम चुनावों में हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि आप का राज्य में कोई जनाधार नहीं है। कई विपक्षी दलों ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 2024 के लोकसभा चुनावों में एकजुटता से मुकाबला करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेन्टल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का गठन किया है।

ढांडा ने कहा कि हुड्डा को यह याद रखना चाहिए कि पिता-पुत्र (भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा) दोनों ही (2019 में) क्रमश: सोनीपत और रोहतक (लोकसभा) सीट हार गये थे। उन्होंने सवाल किया, ‘‘फिर किस आधार पर वह इन सीट पर दावा कर रहे हैं?’’

ढांडा ने कहा, ‘‘सीट बंटवारा करना है या नहीं, इस पर उन्हें निर्णय नहीं लेना है। वह ना तो समन्वय समिति के सदस्य हैं, ना ही कांग्रेस में ऐसे उच्च पद पर हैं कि वह अपनी पार्टी की प्रदेश इकाई को निर्देश दे सकें।’’ समन्वय समिति के पास ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला करने की शक्ति है। आप नेता ने दावा किया कि हुड्डा कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने का आधार तैयार कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जहां तक लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की बात है, विपक्षी गठबंधन के घटक दल उपयुक्त समय पर फैसला लेंगे। ढांडा ने यह भी कहा कि आप ने हरियाणा में विधानसभा की सभी 90 सीट और लोकसभा की 10 सीट के लिए तैयारियां की हैं। इस बीच, पानीपत में अपने परिवार के सामने तीन महिलाओं के साथ चार अज्ञात लोगों द्वारा किये गये कथित बलात्कार की घटना के एक दिन बाद ढांडा ने कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर भाजपा नीत राज्य सरकार की आलोचना की।

वहीं, एक अन्य घटना में, एक बीमार महिला की हत्या कर दी गई, जबकि उसके पति के साथ लूटपाट की गई। सामूहिक बलात्कार स्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर यह घटना बृहस्पतिवार तड़के हुई। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा अपराधियों का पनाहगाह बन गया है।

उन्होंने भाजपा नीत राज्य सरकार पर भी प्रहार करते हुए कहा, ‘‘यौन उत्पीड़न मामले में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद भी संदीप सिंह मंत्री पद पर बरकरार हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें हटाया नहीं है। यह क्या संदेश देता है?’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM