‘भारत जोड़ो यात्रा’: हरियाणा में राहुल की यात्रा के दूसरे दिन का सफर मलाब गांव से शुरू

खबरे |

खबरे |

‘भारत जोड़ो यात्रा’: हरियाणा में राहुल की यात्रा के दूसरे दिन का सफर मलाब गांव से शुरू
Published : Dec 22, 2022, 11:02 am IST
Updated : Dec 22, 2022, 11:02 am IST
SHARE ARTICLE
'Bharat Jodo Yatra': The journey on the second day of Rahul's visit to Haryana begins from Malab village
'Bharat Jodo Yatra': The journey on the second day of Rahul's visit to Haryana begins from Malab village

हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण 23 दिसंबर को संपन्न होगा। दूसरे चरण में यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी।

नूंह (हरियाणा) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नूंह जिले के मलाब गांव से फिर से शुरू हुई।

राहुल के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा शुरू की। इस दौरान कई आम लोग भी यात्रा का हिस्सा बने।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई थी।

बृहस्पतिवार को यात्रा गुरुग्राम जिले के सोहना में आंबेडकर चौक पर शाम को विश्राम के लिए रुकने से पहले नूंह के घसेरा गांव से गुजरेगी। रात को भारत यात्री विश्राम के लिए बल्लभगढ़ मोड़ के पास लखवास सोहना में रुकेंगे। यात्रा के बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करने के बाद राहुल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है, जिनमें से एक विचारधारा कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि दूसरी विचारधारा किसानों, मजदूरों और अन्य लोगों की आवाज उठाती है।.

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर यात्रा अब हरियाणा पहुंची है।. हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण 23 दिसंबर को संपन्न होगा। दूसरे चरण में यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी। दूसरे चरण की यात्रा पानीपत जिले के सनौली खुर्द से शुरू होगी।

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM