नहर में गिरे फोन को निकालने के लिए लगाई छलांग, डूबने से मौत

खबरे |

खबरे |

नहर में गिरे फोन को निकालने के लिए लगाई छलांग, डूबने से मौत
Published : Oct 23, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Jumped to retrieve phone that had fallen in canal, died due to drowning
Jumped to retrieve phone that had fallen in canal, died due to drowning

17 अक्टूबर को वह अपने भाई के साथ कंपनी के पास से गुजर रही नहर पर घूमने गया था।

चंडीगढ़ : हरियाणा के झज्जर में अक्की मदनपुर पंप हाउस की नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के रोहतक निवासी 18 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र प्रेमपाल एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। 17 अक्टूबर को वह अपने भाई के साथ कंपनी के पास से गुजर रही नहर पर घूमने गया था। वहां बात करते समय सुनील का फोन नहर में गिर गया। सुनील ने फोन लेने के लिए नहर में छलांग लगा दी और हादसे का शिकार हो गया।

जांच अधिकारी एसआई रामपाल ने बताया कि मृतक के भाई कमल के बयानों पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM