Rahul Gandhi : हरियाणा के पहले चरण में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ खेरली लाला से फिर शुरू

खबरे |

खबरे |

Rahul Gandhi : हरियाणा के पहले चरण में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ खेरली लाला से फिर शुरू
Published : Dec 23, 2022, 11:27 am IST
Updated : Dec 23, 2022, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi: 'Bharat Jodo Yatra' resumes from Kherli Lala in the first phase of Haryana
Rahul Gandhi: 'Bharat Jodo Yatra' resumes from Kherli Lala in the first phase of Haryana

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण 23 दिसंबर को संपन्न होगा।

फरीदाबाद (हरियाणा)  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा चरण के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सोहना के खेरली लाला से फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, करण सिंह दलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सुबह कड़ाके की ठंड के बीच पदयात्रा शुरू की।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई थी। यह दिन में पाखल गांव, पाली चौक और गोपाल गार्डन सहित फरीदाबाद जिले से होकर गुजरेगी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बुधवार को हरियाणा के नूंह जिले में प्रवेश करने के बाद राहुल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच की है, जिनमें से एक विचारधारा कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि दूसरी विचारधारा किसानों, मजदूरों और अन्य लोगों की आवाज उठाती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सत्ताधारी दल पर निशाना साधा था।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा था कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए ‘बहाने’ ढूंढ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि यदि कोविड-19 नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निलंबित करने पर विचार करें।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर यात्रा अब हरियाणा पहुंची है।

हरियाणा में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला चरण 23 दिसंबर को संपन्न होगा। दूसरे चरण में यात्रा छह जनवरी को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश करेगी। दूसरे चरण की यात्रा पानीपत जिले के सनौली खुर्द से शुरू होगी।

Location: India, Haryana, Faridabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM