Haryana News: प्रेम विवाह करने वाले जोड़े को उनके माता-पिता ने मारी गोली

खबरे |

खबरे |

Haryana News: प्रेम विवाह करने वाले जोड़े को उनके माता-पिता ने मारी गोली
Published : Jun 24, 2024, 3:52 pm IST
Updated : Jun 24, 2024, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana News: Love marriage couple shot by their parents
Haryana News: Love marriage couple shot by their parents

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि दोनों की शादी 22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई थी.

Haryana News: हरियाणा के हिसार में प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव हांसी के लाला हुकम चंद जैन पार्क में पड़े मिले। दोनों पार्क में बैठे थे. रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की. जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाईक से ही फरार हो गए।

पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसपी मकसूद अहमद और डीएसपी धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मृतकों की पहचान लड़का हिसार जिले के गांव बड़ाला का रहने वाला तेजवीर और लड़की की पहचान हांसी के गांव सुल्तानपुर निवासी मीना के रूप में हुई है। 2 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी. तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था।

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि दोनों की शादी 22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई थी. दोनों रिश्तेदार थे. इस बात को लेकर परिजन नाराज थे। मौके से 7 खोखे बरामद किए गए हैं. शरीर पर 4-5 गोलियों के निशान दिख रहे हैं. बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा. सीआईए की टीमें जांच कर रही हैं। अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आया है. पुलिस इसमें प्रेम विवाह के एंगल से जांच कर रही है। लड़के घरवालों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

(For more news apart from Haryana News: Love marriage couple shot by their parents, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM