Haryana Doctors Strike News: आज रात से फिर हड़ताल पर हरियाणा के सरकारी डॉक्टर!

खबरे |

खबरे |

Haryana Doctors Strike News: आज रात से फिर हड़ताल पर हरियाणा के सरकारी डॉक्टर!
Published : Jul 24, 2024, 1:50 pm IST
Updated : Jul 24, 2024, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana government doctors on strike news in hindi
Haryana government doctors on strike news in hindi

उन्होंने 24 जुलाई की रात से फिर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।

Haryana Doctors Strike News In Hindi: स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल से लंबित मांगों पर सहमति बनने के बावजूद कोई लिखित आदेश जारी नहीं होने के कारण हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों में नाराजगी है। उन्होंने 24 जुलाई की रात से फिर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।

मंगलवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की राज्यस्तरीय बैठक के बाद राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं की तो रात से ही आपात सेवाओं के साथ तमाम सेवाएं बंद कर देंगे।

यह भी पढ़ें: Kathmandu Plane Crash Breaking News: काठमांडू में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, उड़ान भरते ही हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को हुई बैठक में सरकार ने आश्वस्त किया था कि 25 जुलाई से पहले लिखित आदेश जारी कर दिए जाएंगे। वाहन भत्ता भी 500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 3000 किया जाएगा। इसके लिए 25 जुलाई से पहले उचित प्राधिकारी से मंजूरी लेकर दी जाएगी। इसी कारण एसोसिएशन ने हड़ताल का फैसला वापस ले लिया था। अब सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। इससे पहले डॉक्टर 1 जुलाई को धरना दे चुके हैं और 15 को ओपीडी में सेवाएं बंद कर चुके हैं।

(For More News Apart Haryana government doctors on strike News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM