Haryana News: भाजपा ने पोर्टल व ऑनलाइन व्यवस्था से खत्म किया कांग्रेस राज का भ्रष्टाचार- सीएम सैनी

खबरे |

खबरे |

Haryana News: भाजपा ने पोर्टल व ऑनलाइन व्यवस्था से खत्म किया कांग्रेस राज का भ्रष्टाचार- सीएम सैनी
Published : Aug 25, 2024, 2:59 pm IST
Updated : Aug 25, 2024, 2:59 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP ended corruption of Congress rule through portal and online system- CM Saini
BJP ended corruption of Congress rule through portal and online system- CM Saini

शनिवार को अनाजमंडी में भारतीय मजदूर संघ के 70वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

Haryana News In Hindi: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पोर्टल और ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर कांग्रेस के समय के भ्रष्टाचार को बंद किया है। अब पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और घर बैठे आमजन के काम हो रहे हैं।

इससे कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का पेट खराब हो रहा है। भ्रष्टाचार बंद होने से सबसे ज्यादा पीड़ा उन्हें हो रही है। यही कारण है कि वे कहते घूम रहे हैं कि सरकार आई तो सबसे पहले पोर्टल बंद करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

शनिवार को अनाजमंडी में भारतीय मजदूर संघ के 70वें प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद कर इसमें लगे कर्मियों को बेरोजगार करने का हुड्डा का सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने निगम के तहत लगे कर्मियों का रोजगार सुरक्षित करने का फैसला मंत्रिमंडल में अध्यादेश के जरिये पारित किया है। अब इन कर्मियों को कोई खतरा नहीं है।

सैनी ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा से उनके कार्यकाल से जुड़े पहले पांच सवाल किए थे, लेकिन आज तक हुड्‌डा कोई जवाब नहीं दे पाए। फिर उन्होंने 14 सवाल किए, उनका भी जवाब नहीं मिला। दूसरी ओर हुड्डा और उनके पुत्र प्रदेश सरकार से हिसाब मांग रहे हैं।

(For more news apart from BJP ended corruption of Congress rule through portal and online system- CM Saini news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: latest news

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM