Panchkula News: बेटे को एयरपोर्ट पर छोड़ कर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, माता-पिता समेत बहन की मौत
Published : Apr 27, 2024, 11:30 am IST
Updated : Apr 27, 2024, 11:30 am IST
SHARE ARTICLE
 SI wife husband daughter die in Panchkula Accident News in Hindi
SI wife husband daughter die in Panchkula Accident News in Hindi

मृतक परिवार पंचकुला का रहने वाला था.

Panchkula News: हरियाणा के कैथल में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम उनकी कार नेशनल हाईवे 152डी पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई. वे खाटू श्याम धाम से वापस पंचकुला जा रहे थे। मृतक परिवार पंचकुला का रहने वाला था.

मृतकों में सेवानिवृत्त हरियाणा पुलिस उप-निरीक्षक मनोज कुमार (61), उनकी पत्नी उर्मिल दत्ता (57), जो पंचकुला में हरियाणा पुलिस के वायरलेस विभाग में उप-निरीक्षक थीं, और 28 वर्षीय बेटी चेतना शामिल हैं। चेतना कुंवारी थी.

दंपति और उनकी बेटी अपने बेटे और बहू को विदेश जाने के लिए हवाई अड्डे पर छोड़ के सालासर और खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए थे इसी दौरान जब वे कैथल के मोहना गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार सड़क किनारे खड़े स्क्रैप से भरे ट्रक से टकरा गई. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची

पूंडरी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें शाम करीब सात बजे हादसे की सूचना मिली। इस सूचना के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस कार में सिर्फ 3 लोग सवार थे.

(For more news apart from  SI wife husband daughter die in Panchkula Accident News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM