Dehradun Family Suicide News: पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या
Published : May 27, 2025, 10:07 am IST
Updated : May 27, 2025, 1:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Dehradun Family Suicide In Panchkula News In Hindi
Dehradun Family Suicide In Panchkula News In Hindi

यह परिवार हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए देहरादून से पंचकूला पहुंचे थे.

Dehradun Family Suicide In Panchkula News In Hindi: हरियाणा के पंचकूला से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां खड़ी एक कार के अंदर देहरादून के रहने वाले एक परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि कार पंचकूला के सेक्टर-27 में एक रिहायशी इलाके में खड़ी थी और यह घटना सोमवार देर रात सामने आई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कार के अंदर एक दंपति, तीन बच्चों और दो बुजुर्गों के शव मिले।

जानकारी के अनुसार यह परिवार हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए देहरादून से पंचकूला पहुंचे थे. आत्महत्या की यह घटना पंचकूला के सेक्टर 27 की है. 

सूत्रों के मुताबिक एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने गाड़ी में जहर खाकर आत्महत्या की. सभी का शव पंचकूला के सेक्टर 27 स्थित एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला. बताया जा रहा है कि परिवार के लोग कर्ज में थे और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे.

दरअसल, देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह कदम उठाया.

पंचकूला के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित दहिया ने कहा, ‘‘हम फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। हम इलाके के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।’’

(For More News Apart From Dehradun Family Suicide In Panchkula News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM