Haryana IPS HPS Transfer: राज्य में एसपी समेत 50 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

खबरे |

खबरे |

Haryana IPS HPS Transfer: राज्य में एसपी समेत 50 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
Published : Jun 27, 2024, 9:32 am IST
Updated : Jun 27, 2024, 9:32 am IST
SHARE ARTICLE
50 IPS and HPS officers including SP transferred in Haryana
50 IPS and HPS officers including SP transferred in Haryana

राज्य सरकार जल्द ही आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक और सूची जारी कर सकती है।

Haryana IPS HPS Transfer News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य सरकार ने आठ जिलों के पुलिस कप्तानों समेत 50 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें 23 आईपीएस अधिकारी और 27 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं।

कुरूक्षेत्र, करनाल, पलवल, हिसार, नूंह, अम्बाला, रेवाडी और डबवाली के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। इसी तरह, करनाल रेंज आईजी के साथ ही झज्जर और सोनीपत  में पुलिस कमिश्नरों की नियुक्तियां की गई हैं।  इसके अलावा झज्जर और सोनीपत में डीसीपी नियुक्त किए गए हैं.

राज्य सरकार जल्द ही आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की एक और सूची जारी कर सकती है। इसके अलावा आईएएस और एचसीएस अधिकारियों का भी जल्द तबादला किया जा सकता है. केंद्रशासित राज्य चंडीगढ़ में हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी की गृह सचिव के पद पर नियुक्ति होनी प्रस्तावित है।

इसके लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मंदीप सिंह बराड़, डॉ. अमित अग्रवाल और सी रजनीकांत के नाम का पैनल तैयार किया गया है. इनमें से एक अधिकारी को गृह सचिव बनाया जाएगा, जिसके बाद राज्य में प्रशासनिक सचिव स्तर के अधिकारियों के नए तबादले भी संभव हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो में दो एसपी लगाकर सरकार ने उसे मजबूत किया है।

(For More News Apart from 50 IPS and HPS officers including SP transferred in Haryana, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM