रॉल्स-रॉयस दुर्घटना मामले में कुबेर ग्रुप के निदेशक विकास मालू से होगी पूछताछ, नूंह पुलिस ने भेजा नोटिस

खबरे |

खबरे |

रॉल्स-रॉयस दुर्घटना मामले में कुबेर ग्रुप के निदेशक विकास मालू से होगी पूछताछ, नूंह पुलिस ने भेजा नोटिस
Published : Aug 27, 2023, 4:35 pm IST
Updated : Aug 27, 2023, 4:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालू से जांच में सहयोग करने को कहा गया है।

नूंह (हरियाणा): राल्स रॉयस कार और तेल टैंकर की टक्कर में घायल हुए कुबेर ग्रुप के निदेशक विकास मालू को पुलिस ने नोटिस भेजकर जांच में सहयोग करने को कहा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हादसे में तेल टैंकर के चालक और उसके सहायक की मौत हो गई थी जबकि कार में मौजूद मालू सहित तीन लोग घायल हो गए थे। यह दुर्घटना हरियाणा के उमरी गांव में मंगलवार की दोपहर दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर हुई।

ये दुर्घटना तब हुई जब एक्प्रेसवे पर 14 गाड़ियों के काफिले में रॉल्स-रॉयस ने अचानक अपनी रफ्तार बढ़ा दी और कुछ दूर जाने के बाद एक टैंकर को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया की अनुमेय गति सीम 120 किमी प्रति घंटा है मगर वहां रॉल्स-रॉयस 200 किमी प्रति घंटे से भी अधिक की स्पीड से चल रही थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालू से जांच में सहयोग करने को कहा गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेल टैंकर सड़क पर गलत दिशा में चल रहा था और नगीना थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पास कार से इसकी टक्कर हो गई। हालांकि, दुर्घटना वाले दिन थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कार पीछे से आई और तेल टैंकर के अगले टायर को टक्कर मार दी जिससे टैंकर पलट गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि मालू गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM