Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के आसार 1 मार्च से बदलेगा मौसम

खबरे |

खबरे |

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के आसार 1 मार्च से बदलेगा मौसम

By : DISHANT

Published : Feb 28, 2024, 4:45 pm IST
Updated : Feb 28, 2024, 4:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Haryana Weather:  Chances of rain in Haryana, weather will change from March 1
Haryana Weather: Chances of rain in Haryana, weather will change from March 1

हरियाणा के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट देखी गई हैं।

Haryana Weather news in hindi: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा हैं। जहां चंडीगढ़ शहर में इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं इस दौरान हरियाणा के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट देखी गई हैं।

01 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही हरियाणा में मौसम बदलेगा। वहीं इस दौरान कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 01 मार्च 2024 से पश्चिमी विक्षोभ से चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसकी तीव्रता 02 मार्च को चरम पर रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हरियाणा के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 03 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रहने की संभावना है।वहीं हरियाणा में 01 मार्च को भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 2 मार्च को कई स्थानों पर सामान्य बारिश के साथ 03 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमानमौसम विभाग का अनुमान

गौर हो की इस दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, 02 मार्च को चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश के तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

(For more news apart from Haryana Weather:  Chances of rain in Haryana, weather will change from March 1 News in hindi stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर बंद कर दिया'' विधायक परगट सिंह का बड़ा बयान

21 Mar 2025 7:05 PM

3 भाई करते थे तस्करी, पीला पंजा लेकर पहुंची पंजाब पुलिस, ढहा दिया घर

21 Mar 2025 1:33 PM

Former Colonel पिटाई मामले में बेटा आया कैमरे के सामने, बताया उस दिन पार्किंग को लेकर क्या हुआ था?

21 Mar 2025 1:32 PM

Amritpal के साथियों की रिमांड पर क्या बोले lawyer Harpal Singh Khara ?

21 Mar 2025 1:29 PM

पंजाब की नवीनतम बड़ी समाचार

20 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर किया खाली, ट्रैक्टर और बैरिकेड्स हटाए, किसान विरोध लाइव अपडेट खनौरी बॉर्डर

20 Mar 2025 7:04 PM