Haryana News: मनोहर लाल के हलके से विस उपचुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री सैनी
Haryana News: मनोहर लाल के हलके से विस उपचुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री सैनी
Published : Mar 28, 2024, 10:19 am IST
Updated : Mar 28, 2024, 10:19 am IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Naib Singh Saini will contest the by-election from Manohar Lal's constituency News In Hindi
Chief Minister Naib Singh Saini will contest the by-election from Manohar Lal's constituency News In Hindi

बता दें कि नायब सिंह सैनी के सीएम पद की शपथ लेने के अगले ही दिन मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

Chief Minister Naib Singh Saini News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल हलके से विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल विधानसभा से उम्मीदवार घोषित कर दिया। करनाल उपचुनाव में मतदान 25 मई को लोकसभा चुनाव के साथ होगा। 4 जून को लोकसभा के साथ ही करनाल हलके के भी चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि नायब सिंह सैनी के सीएम पद की शपथ लेने के अगले ही दिन मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह सीट नायब सिंह सैनी के लिए ही छोड़ी थी। 12 मार्च को शपथ लेने के बाद बिना विधायक का चुनाव लड़े नायब सिंह सैनी छह महीने यानी 11 सितंबर तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल चार नवंबर तक है। ऐसे में दो महीने का पेच फंस रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए मनोहर लाल ने नायब सैनी के लिए सीट छोड़ी, ताकि उपचुनाव के जरिये वह विधानसभा पहुंच सकें। 

बता दें कि सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। 2014 में उन्होंने पहली बार नारायणगढ़ हलके से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी.

(For more news apart from Chief Minister Naib Singh Saini will contest the by-election from Manohar Lal's constituency News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM