Nafe Singh Rathi Murder Case News: नफे राठी हत्याकांड में लंदन बैठे गैंगस्टर नंदू ने ली जिम्मेदारी, कहा, जो भी...
Nafe Singh Rathi Murder Case News: नफे राठी हत्याकांड में लंदन बैठे गैंगस्टर नंदू ने ली जिम्मेदारी, कहा, जो भी...
Published : Feb 29, 2024, 11:22 am IST
Updated : Feb 29, 2024, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
London based gangster Nandu took responsibility in Nafe Rathi murder case News In Hindi
London based gangster Nandu took responsibility in Nafe Rathi murder case News In Hindi

दिल्ली पुलिस के अनुसार, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट में नंदू ने कहा है कि रविवार को नफे सिंह राठी का मर्डर हुआ है, वह मैंने करवाया है।

Gangster Nandu took responsibility in Nafe Rathi murder case News In Hindi: हरियाणा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने ली है। बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर नंदू ने पोस्ट डाली कि यह हत्या उसके विरोधी गैंगस्टर मंजीत महल का साथ देने के लिए की है। नंदू ने पिछले साल भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी सुरेंद्र मटियाला को भी मंजीत का साथ देने के कारण हत्या की थी। वहीं, दिल्ली पुलिस इस मामले में राजनीतिक कनेक्शन भी खंगाल रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट में नंदू ने कहा है कि रविवार को नफे सिंह राठी का मर्डर हुआ है, वह मैंने करवाया है। इसकी वजह नफे और मंजीत महल की गहरी दोस्ती थी। मंजीत भाई संजय के साथ प्रॉपर्टी कब्जा करने का काम करता था, जो भी मेरे दुश्मन के साथ हाथ मिलाएगा उसका अंजाम यही होगा। मेरे जीजा और दोस्त के मर्डर में इन लोगों ने महल का साथ दिया था। इनकी दोस्ती का मैं साथ में फोटो डाल रहा हूं, जो भी मेरे दुश्मन का साथ देगा पूरी 50 गोलियां उसका इंतजार करेंगी। नफे सिंह ने पावर में होकर जितने लोगों की हत्या व प्रॉपर्टी कब्जाई है इसका पूरे बहादुरगढ़ को पता है, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बोल पाया। अब जो पुलिस इतनी सक्रिय है, अगर उसके जीजा व दोस्त की हत्या के समय होती तो उसे अपराध करने की जरूरत नहीं पड़ती। 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि नंदू ने ऐसी ही पोस्ट डालकर बीजेपी नेता सुरिंदर मटियाल की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. बाद में द्वारका जिला पुलिस और अपराध शाखा ने अपराध में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। नफे की हत्या के दोषियों को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें राजनीतिक कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं. साथ ही नंदू के पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है.

बता दें कि नंदू फिलहाल ब्रिटेन में छिपा हुआ है। वह वहीं से अपना गैंग चला रहा है.

 गौरतलब है कि 25 फरवरी को बहादुरगढ़ में नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी. उनकी कार पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई. जिसमें राठी के एक दोस्त की भी मौत हो गई.

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM