पंचकुला में छोटा हाथी गाड़ी पलटा, 25 मजदूर घायल
पंचकुला में छोटा हाथी गाड़ी पलटा, 25 मजदूर घायल
Published : Aug 29, 2023, 8:49 am IST
Updated : Aug 29, 2023, 8:49 am IST
SHARE ARTICLE
Small elephant cart overturns in Panchkula, 25 laborers injured
Small elephant cart overturns in Panchkula, 25 laborers injured

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

पिंजौर - पिंजौर के मल्लाह रोड के पास एक छोटा हाथी वाहन पलटने से 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर पिंजौर की एक फैक्ट्री से घर लौट रहे थे कि रास्ते में उन्होंने एक छोटे हाथी से लिफ्ट मांगी. सभी मजदूर सूरजपुर के रामपुर सिउरी गांव अपने घर जा रहे थे, तभी मल्लाह मोड़ के पास छोटा हाथी पलट गया और उसमें सवार सभी 25 मजदूर घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. घटना में महिला सोनू का सिर फट और हाथ में फैक्चर आया। उसकी बेटी रेखा का हाथ टूट गया। वहीं, शांति देवी के हाथ में फैक्चर, सूरज के पैर पर चोट लगी है। और भी कई गंभीर रुप से घायल है।  सभी घायलों को पिंजौर, कालका के अस्पताल में दाखिल करवाया।

पंचकुला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने निरीक्षण कर घायलों का हाल जाना। पंचकुला डीसी सुशील सारवान ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मरीजों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM