जींद : एक दिन की बच्ची को पार्क में बेसहरा छोड़ा

खबरे |

खबरे |

जींद : एक दिन की बच्ची को पार्क में बेसहरा छोड़ा
Published : Sep 29, 2023, 5:58 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 6:09 pm IST
SHARE ARTICLE
साकेतिक फोटो
साकेतिक फोटो

बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उसकी देखभाल अस्पताल की नर्स कर रही हैं।

जींद(हरियाणा) : जींद शहर के पटियाला चौक स्थित विवेकानंद पार्क में शुक्रवार की सुबह एक नवजात बच्ची मिली जिसे कथित तौर पर परिजन बेसहारा छोड़ गए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया और एहतियात उसे विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया है। हालांकि बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है और उसकी देखभाल अस्पताल की नर्स कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि पार्क में बच्ची के रोने की आवाज सुन वहां मौजूद लोग नजदीक गए और कपड़े में लिपटी बच्ची को देखा और उसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के सिविल अस्पताल ले गई।

नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. रघुवीर पूनिया ने बताया कि बच्ची एक दिन की है और स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि कोई अभिभावक अपनी बच्ची को पार्क में छोडक़र चला गया है। पुलिस ने बताया कि वह बच्ची के माता-पिता का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM