Haryana News: 35 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, 55 सीटों पर दो से तीन दावेदार

खबरे |

खबरे |

Haryana News: 35 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, 55 सीटों पर दो से तीन दावेदार
Published : Aug 31, 2024, 3:21 pm IST
Updated : Aug 31, 2024, 3:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress candidates decided on 35 seats haryana news in hindi
Congress candidates decided on 35 seats haryana news in hindi

स्क्रीनिंग कमेटी ने 35 से अधिक सीटों पर एक-एक नेता का नाम रखा है

Haryana Congress News: हरियाणा कांग्रेस ने प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में इन पैनलों की दोबारा समीक्षा होगी और इसके बाद सूची तैयार करके हाईकमान को भेजी जाएगी। 2 सितंबर को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची रखी जाएगी और इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी।

स्क्रीनिंग कमेटी ने 35 से अधिक सीटों पर एक-एक नेता का नाम रखा है, इसलिए इनका टिकट लगभग तय माना जा रहा है। शेष 55 सीटों पर 2 से 3 दावेदारों के नाम हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस

की पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इनमें अधिकतर मौजूदा विधायकों व दिग्गज नेताओं के नाम हैं। 90 सीटों से टिकट के लिए कांग्रेस में 2556 नेताओं ने आवेदन किया था। हाईकमान के आदेश के बाद हरियाणा प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को इनमें से छंटनी का अधिकार दिया गया था। दोनों नेताओं ने सभी सीटों के लिए पैनल तैयार करके सौंपा था। इसके बाद इन पैनलों पर पिछले तीन दिन से स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों में मंथन चल रहा है।

(For more news apart from Congress candidates decided on 35 seats haryana news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Haryana, Ambala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM