Ranchi News: भारत की तरफ आंख उठाकर देखने का साहस किसी के पास नहीं- गजेंद्र सिंह शेखावत

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: भारत की तरफ आंख उठाकर देखने का साहस किसी के पास नहीं- गजेंद्र सिंह शेखावत
Published : May 1, 2024, 3:04 pm IST
Updated : May 1, 2024, 3:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Gajendra Singh Shekhawat said, No one has the courage to look towards India news in hindi
Gajendra Singh Shekhawat said, No one has the courage to look towards India news in hindi

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार काम कर रही है।

Ranchi News In Hindi: रांची, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय आदिवासी कल्याण सह केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल हुए। इस अवसर पर साकची में आयोजित विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार काम कर रही है। इससे पहले यूपीए की सरकार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में काम कर रही थी। यूपीए की सरकार के समय दो ही समाचार अखबार और टेलीविजन में आया करते थे। एक घोटाले का और दूसरा बम धमाके का। घोटाले ल्के चलते देश के बैंकों की हालत खराब थी। कच्चा तेल खरीदने का पैसा नहीं था। हमारे मंदिरों पर धमाके होते थे। एक दिन जम्मू के भगवान रघुनाथ के मंदिर पर धमाका होता था, तो दूसरे दिन तमिलनाडु में देवी मंदिर पर धमाका होता था‌ कभी गुजरात के अक्षर मंदिर में आतंकवादी हमला होता था, तो जयपुर में हनुमान मंदिर पर हमला होता था।

इसके अलावा देश की आर्थिक गतिविधि के जितने केंद्र थे, वहां धमाके होते थे। हालात इतने बिगड़े हुए थे कि घर से जो व्यक्ति बाहर निकलता था, उसकी मां या पत्नी भगवान से प्रार्थना करती थी कि वह शाम को सही सलामत लौट आए। देश की सीमाएं असुरक्षित थी। देश के जवानों की गर्दन काट कर पाकिस्तान ले जाते थे। देश में इतनी कमजोर सरकार थी कि प्रतिकार नहीं कर पाती थी। बाहर निकलकर सिर्फ संवेदना के दो शब्द बोलती थी। चीन लगातार हमारे सीमा पर अतिक्रमण कर रहा था, लेकिन भारत की सेना के हाथ बंधे हुए थे। उन्हें छूट नहीं थी। देश हर मोर्चे पर विफल हो रहा था। बाहर भारत के कमजोर देशों की पहचान बन गई थी।

उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 में प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया। नरेंद्र मोदी ने गरीब, महिला, किसान सबके लिए काम करने का संकल्प लिया। इसके जीवन को ऊपर उठाने का संकल्प लिया। भारत को शक्तिशाली देश बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया। पिछले 10 साल में देश में करोड़ों गरीबों को घर मिला। गरीबों के घर तक गैस का चूल्हा पहुंचा। करोड़ घरों तक बिजली पहुंची। करोड़ों घर में शौचालय बनाए गए। 40 करोड लोगों के घर तक बैंक का खाता पहुंचा। 25 करोड़ लोग गरीब रेखा से बाहर आ गए। हमारी सीमाएं भी सुरक्षित हुई है। भारत की तरफ आंख उठाकर देखने का साहस किसी के पास नहीं है।

नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद मात्र दो आतंकवादी घटना हुई। इसका भी दुश्मन के घर में घुसकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब दिया। पिछले 5 साल में एक भी बड़ी आतंकवादी घटना देश में नहीं हुई है। पहले देश में आतंकी घटना होती थी तो हम निंदा प्रस्ताव पास करते थे। यूएनओ में जाकर इसमें हस्तक्षेप की गुहार लगाते थे। आज पूरी दुनिया इस बात को मानती है कि यूक्रेन और रूस की युद्ध को कोई मिटा सकता है तो उस व्यक्ति का नाम नरेंद्र मोदी है। यूक्रेन और रूस के युद्ध में देश के 27 हजार छात्र फंस गए थे। उसे सही सलामत देश में लाया गया। तिरंगे को पड़कर पाकिस्तान के बच्चे भी वहां से वापस आए। एक तरफ गरीब के जीवन परिवर्तन आया, तो दूसरे तरफ देश का सामर्थ्य बढ़ा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बहुत निवेश हो रहा है। पिछले 1 साल में एक लाख करोड़ रुपए का आई फोन निर्यात किया गया है। आज हम दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल बनाने वाले देश बन गया है। भारत दुनिया का तेजी से आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर। है भारत आर्थिक, सामरिक दृष्टि और तकनीकी रूप से ताकतवर हो रहा है।

सिर्फ राम मंदिर ही नहीं बना है, रामराज्य की तरफ अग्रसर हैं : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय आदिवासी कल्याण सह कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों के साथ लंबी यात्रा पूरी करते हुए ऐसे राजनीतिक मुकाम पर पहुंची है, जिससे सभी लोग गद गद हैं।

उन्होंने कहा कि सिर्फ राम मंदिर ही नहीं बना है रामराज्य की तरफ अग्रसर हैं। हमने विकसित, समृद्ध और मजबूत भारत मनाने का संकल्प लिया है। भारत विश्व का नेतृत्व करेगा, यह ताकत पैदा करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। आज यह स्थिति दिख रही है। विपक्ष जनता को इस्तेमाल कर सरकार बनाई, उसने कभी देश के विकास  का काम नहीं किया। गरीब को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। जनजातीय विकास की कई योजनाओं पर तेजी से कम हो रहा है किसने के विकास का काम भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है। विपक्ष संविधान को कपड़ा समझती है। झूठ की राजनीति करती है। वह दुष्प्रचार कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में आएगी तो संविधान बदल देगी। अब उसके चरित्र का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि भूत की तो लोकसभा जीतो इस संकल्प के साथ कार्यकर्ता काम में लग जाए। भारतीय जनता पार्टी अपने पुरुषार्थ के बल पर जमशेदपुर में कमल खिलाने का काम करेगी।

400 पार में झारखंड की 14 सीटें भी शामिल होंगी : विद्युत वरण महतो

प्रत्याशी विद्युत वरण महतो कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग की चिंता की। गरीबों को हर महीने मुक्त राशन दे रहे हैं। जमशेदपुर से भी लाखों लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी मिला है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौमुखी विकास कर रहा है। अंतिम व्यक्ति से विकास की शुरुआत की। इस बार 400 पार में झारखंड के सभी 14 सीट भी शामिल होंगे। यह कार्यकर्ता के बदौलत संभव होगा।

(For more news apart from Gajendra Singh Shekhawat said, No one has the courage to look towards India News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM