Ranchi News: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक
Published : May 1, 2024, 3:20 pm IST
Updated : May 1, 2024, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Important meeting of India alliance regarding Lok Sabha elections news in hindi
Important meeting of India alliance regarding Lok Sabha elections news in hindi

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा की यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

Ranchi News In Hindi: रांची, लोकसभा चुनाव हेतु इंडिया गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष  मुस्ताक आलम एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की संयुक्त अध्यक्षता में संगम गार्डन, मोराबादी, रांची में आयोजित हुई जिसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य,रांची लोकसभा की प्रत्याशी सुश्री यशस्विनी सहाय, विधायक राजेश कच्छप,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाह देव आदि उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।उन्होंने कार्यकताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने गाँव पंचायत पर ध्यान केंद्रित करें । उन्होंने कहा की झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता की पहचान उसके तीर धनुष से है।इसको बरकरार रखना है।

रांची लोकसभा की  कांग्रेस प्रत्यासी सुश्री यशस्विनी सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता गठबंधन की रीढ़ हैं।यह चुनाव विचारधारा की की लड़ाई है जिसे हमें मिलकर लड़ना है। यह  चुनाव आप सबका है । सभी कार्यकत्ताओं में एक यशस्विनी बसती हैं ।

 खिजरी विधायक राजेश कच्छप जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की अस्मिता, देश का संविधान, आपसी समरसता और भाईचारा को कायम रखना है तो हमें इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करनी होगी।

 रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव होकर भी देशवासियों के लिए बेहद खास है।सत्ताधारी भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाते आई है। 10 वर्ष के लम्बे शाषण के बाद भी भाजपा और मोदी जी अपनी उपलब्धि के आधार पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए उन्हें धार्मिक उन्माद का सहारा लेना पड़ रहा है।हमें इस चुनाव में उन्हें  मजबूती से जवाब देना होगा।इसीलिए गठबंधन के सहयोगी दलों के सभी स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाना आवश्यक है।

इस बैठक में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, अजय नाथ शाहदेव,सुरेश बैठा, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुद्दुस अंसारी, बीरेंद्र गुप्ता,निशा भगत आदि ने  भी अपने विचार रखे।

आज के इस बैठक में झामुमो के समनुर मंसुरी , बटर देओल, हेमलाल मेहता, पवन जेडिया,अश्वनी शर्मा, अमन तिवारी तथा कांग्रेस पार्टी के शमीम अख्तर, जगदीश चंद्र महतो, चंदन बैठा, शहाबीर लोहरा, साबीर अंसारी,एतवा उरांव, तुलसी खरवार,अर्चना मिश्र, अजगूत महतो, जगदीश महतो, शिवटहल नायक,विक्टोरिया देवी, राजकिशोर सिंह मुंडा सहित लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के अध्यक्षगण एवं प्रभारी उपस्थित थे।

(For more news apart from Important meeting of India alliance regarding Lok Sabha elections News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM