CM सोरेन ने परगनैत को प्रति माह तीन हजार रूपए सम्मान राशि देने संबंधी प्रस्ताव को दी स्वीकृति

खबरे |

खबरे |

CM सोरेन ने परगनैत को प्रति माह तीन हजार रूपए सम्मान राशि देने संबंधी प्रस्ताव को दी स्वीकृति
Published : Aug 1, 2023, 12:50 pm IST
Updated : Aug 1, 2023, 12:50 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Soren (file photo)
CM Soren (file photo)

मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मान राशि प्रदान करने का आदेश दिया था।

-संताल परगना के परगनैत को मानकी के अनुरूप मिलेगा तीन हजार रूपए सम्मान राशि

-आदिवासी पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास 

रांची (संवादाता) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद आदिवासी सामाजिक व्यवस्था को गांव-पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान करने वाले संताल परगना के परगनैत को मानकी की तरह प्रति माह तीन हजार रूपए सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त एवं आयुक्त, दुमका के अनुशंसा के आलोक में संथाल परगना के विभिन्न जिले के परगनैत को मानकी के अनुमान्य मानदेय देने के विषय पर अपना अनुमोदन दे दिया है।

सम्मान राशि में तीन गुना वृद्धि

वर्तमान में मानकी को प्रतिमाह तीन हजार रूपए, मुण्डा एवं ग्राम प्रधान को प्रतिमाह दो हजार रूपए तथा डकुआ, परगणौत, पराणिक, जोग मांझी, कुडाम नायकी, नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्रामसभा का प्रधान, घाटवाल, तावेदार तथा ग्रामीण दिउरी (पुजारी) को प्रतिमाह एक हजार रूपए सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है। 

पूर्व में भी सम्मान राशि देने का दिया है आदेश
 
मुख्यमंत्री ने इससे पहले फरवरी 2022 में गिरिडीह जिला के पीरटांड़ में निवास करने वाले मांझी हडाम, जोग मांझी, पराणिक, नायके बाबा, कुड़ाम नायके को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा प्रतिमाह एक हजार रूपये सम्मान राशि के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया था। राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के उपरांत पीरटांड़ के 177 मांझी हडाम, 179 जोग मांझी, 143 पराणिक, 78 एवं 120 कुड़ाम नायके को सम्मान राशि प्राप्त हो रही है। मालूम हो कि उपरोक्त सभी 697 लोगों का नाम पूर्व में छूट गया था। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने इन्हें सम्मान राशि प्रदान करने का आदेश दिया था।

 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM