झारखंड अलग राज्य के लिए जो उनका संघर्ष रहा वो बेमिसाल था
डुमरी उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में राजेश ठाकुर और बंधू तिर्की ने किया चुनाव प्रचार
Published : Sep 1, 2023, 6:04 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

झारखंड अलग राज्य के लिए जो उनका संघर्ष रहा वो बेमिसाल था

रांची (संवादाता): चुनावी सभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महंगाई मुक्त विकास हमारी प्राथमिकता है। आज गांव की महिला, बहने महंगाई से परेशान है। भाजपा और आजसू का यही राजनीत है कि गरीब का बेटा गरीब बना रहे और वो जो उद्योगपतियों का कर्ज माफ करते रहे। आजसू का विचार धारा विकास की नही है।  उन्होंने कहा कि जगरनाथ दा का यह संकल्प ही था कि पारा शिक्षक का समायोजन किया गया। झारखंड अलग राज्य के लिए जो उनका संघर्ष रहा वो बेमिसाल था। उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारा भाजपा और आजसू का नेता आयेंगे, झूठ बोलेंगे, बडे-बडे लुभावने वायदे करेंगे और महंगाई बढ़ाकर आपके थाली से निवाला छीन लेंगे। जब चुनाव आता है तब आजसू और भाजपा को आपकी याद आती है। लेकिन स्वर्गीय जगरनाथ महतो का डुमरी की जनता से पारिवारिक संबंध रहा हैं, हर सुख में दुख में आपके साथ खड़े  रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि डुमरी विधानसभा में जितने भी सरकारी उत्क्रमित विद्यालय का अपग्रेड हुआ है वह स्वर्गीय जगरनाथ महतो की देन है। स्वर्गीय जगरनाथ महतो जी सदन में इसको लेकर हमेशा आवाज उठाते रहते थे, जिसके परिणाम से आज डुमरी विधानसभा अंतर्गत सभी उत्क्रमित विद्यालयों बेहतर ढंग से चल रहे है, गरीब-अमीर सभी के बच्चे अच्छे से पढाई कर रहे हैं। 

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सुदेश जी अच्छा और ब्राण्डेड कपड़ा पहनकर जनता के बीच बहुत ढंग से झूठा ज्ञान बांट रहे हैं, जब वो राज्य के गृह मंत्री थे उस समय जनता के लिए क्या भलाई किये, कितनों को वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग में लोगों को नौकरी दिये। जगरनाथ दा हमेशा जनता के लिए सोचते थे और जनता के लिए विकास कार्य करते थे। उनकी यादों को जनता कभी नहीं भुल पायेगा। उन्होंने डुमरी विधानसभा की जनता से महागठबंधन के प्रत्याशी बेबी देवी को वोट करने की अपील की ।

जनसंपर्क अभियान एवं चुनावी सभा को कृषि विपणन के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, राज्य आवाज बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने भी संबोधित किया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM