सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न, विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा..

खबरे |

खबरे |

सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न, विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा..
Published : Jan 3, 2023, 4:44 pm IST
Updated : Jan 3, 2023, 4:44 pm IST
SHARE ARTICLE
The meeting concluded regarding the organization of the MP Sports Festival, various points were discussed.
The meeting concluded regarding the organization of the MP Sports Festival, various points were discussed.

 सेठ ने बताया कि झारखंड के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जगत के खिलाड़ियों से संपर्क किया जा रहा है और इस महोत्सव में हम उन्हें भी सम्मानित करेंगे।

Ranchi (Rajesh chowdhury) : सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर आज रांची के सांसद  संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में महोत्सव के आयोजन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़, सिल्ली क्षेत्रों के खिलाड़ियों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों के विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही अधिक से अधिक सुदूरवर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले, इसके लिए व्यापक रूप से इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाना है। 17, 18 और 19 फरवरी 2023 को मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स, खेलगांव में आयोजित इस खेल महोत्सव को लेकर 2000 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। खेल महोत्सव में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशू, कबड्डी, योगासन व बैडमिंटन जैसे खेलों को स्थान दिया गया है। 

इन खेलों के आयोजन की सारी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

बैठक के बाद सांसद  सेठ ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों को नया मंच देने, उनका उत्साहवर्धन करने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने का एक माध्यम है। मुझे विश्वास है कि इस महोत्सव से निखर कर बड़ी संख्या में खिलाड़ी देश और विदेश में अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सांसद श्री सेठ ने बताया कि खेल महोत्सव की तैयारियों व इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से भी अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी, जो 5 फरवरी तक चलेगी।

इस दौरान बहुत जल्द विभिन्न खेलों से जुड़े लोगों का संपर्क सूत्र भी जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से भाग लेने वाले खिलाड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र के सांसद समाधान केंद्रों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। सांसद ने कहा कि 3 दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सभी खिलाड़ियों के रहने, उनके भोजन की व्यवस्था भी समिति के द्वारा की जाएगी। सांसद खेल महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें हर नागरिक और हर ग्रामीण का सहयोग अपेक्षित है। सांसद ने बड़ी संख्या में लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। 

 सेठ ने बताया कि झारखंड के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जगत के खिलाड़ियों से संपर्क किया जा रहा है और इस महोत्सव में हम उन्हें भी सम्मानित करेंगे। उनका मार्गदर्शन नवोदित खिलाड़ियों को मिल सके, यह प्रयास भी हमारा होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व राज्यस

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM