Ranchi News: महिलाओं के सशक्त बना रही राज्य सरकार - सीएम सोरेन

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: महिलाओं के सशक्त बना रही राज्य सरकार - सीएम सोरेन
Published : Feb 3, 2025, 6:44 pm IST
Updated : Feb 3, 2025, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
State government is empowering women CM Soren news in hindi
State government is empowering women CM Soren news in hindi

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जो भी वादे किए, उन सभी वादों को पूरा करते हुए राज्य को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का काम कार्य हो रहा है।

Ranchi News In Hindi: रांची, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज खिजुरिया, दुमका स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह अबुआ सरकार है।

..

आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में एकबार पुनः मजबूत सरकार का गठन हुआ है। आपकी समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के विगत कार्यकाल में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव और पंचायत-पंचायत में लगे शिविरों में लाखों की संख्या में लोगों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन दिए और उसका त्वरित निष्पादन भी हुआ।

..

अधिकारियों ने आपके घर के दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुना और उसका समाधान किया। वर्तमान समय में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के माध्यम से राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

..

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए, उन सभी वादों को पूरा करते हुए राज्य को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का काम कार्य हो रहा है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM