Jharkhand News: कांग्रेस और झामुमो की प्रेस वार्ता पर BJP का पलटवार, हार को देखकर विपक्ष चुनाव आयोग पर प्रश्न कर रहा

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: कांग्रेस और झामुमो की प्रेस वार्ता पर BJP का पलटवार, हार को देखकर विपक्ष चुनाव आयोग पर प्रश्न कर रहा
Published : Jun 3, 2024, 5:53 pm IST
Updated : Jun 4, 2024, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
BJP counterattacks on the press conference of Congress and JMM
BJP counterattacks on the press conference of Congress and JMM

प्रतुल ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन अपने शहजादे के नेतृत्व में एक और बड़ी हार को झेलने जा रहा है।

Jharkhand News: रांची, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज कांग्रेस और झामुमो की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर विपक्ष बहाने खोज रही है। मीडिया को टारगेट किया जा रहा है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्न किया जा रहा है। एग्जिट पोल पर इनको विश्वास नहीं है। लेकिन अब तो इनको राजनीतिक रूप से देश की जनता एग्जिट करवाने वाली है।प्रतुल ने कहा ने कहा कि पहले विपक्ष ईवीएम हैक का नारा लगाती थी।फिर गृह मंत्री पर डेढ़ सौ डीएम से बात करने की बिना सुबूत का बेबुनियाद आरोप लगाया।प्रतुल ने कहा कि विपक्ष हार के बहाने भी ठीक से खोज नहीं पा रही ।कभी ईवीएम हैक की बात कर रही है तो कभी डीएम हैक की। प्रतुल ने कहा कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन अपने शहजादे के नेतृत्व में एक और बड़ी हार को झेलने जा रहा है।

प्रतुल ने कहा कि तमाम एग्जिट पोल बता रहे हैं कि एनडीए गठबंधन 400 सीटों के आंकड़े को छूएगी या पार करेगी। यही एग्जिट पोल इंडि गठबंधन को 80 से 140 सीट तक दे रहे हैं।अब कांग्रेस स्पष्ट करें कि वो अपने दावे के 295 सीटें कहां से लायेगी?प्रतुल ने कटाक्ष किया कि क्या बाकी बची हुई सीटों को अब्दुल टेंट हाउस से कांग्रेस मंगवाएगी? क्योंकि इसी अब्दुल के नाम पर इन्होंने चुनाव लड़ा था और इसी अब्दुल को आरक्षण देने की बात भी कही थी।

प्रतुल ने कहा की कल तक झारखंड की 14 सीटों पर जीत की बात करने वाला विपक्ष अब झारखंड में 10 सीटों पर उतर आया है।जबकि इनका यहां खाता भी नहीं खुलने वाला है। एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहा है।

(For More News Apart from BJP counterattacks on the press conference of Congress and JMM, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM