झारखंड को लूटने केलिए सत्ता का भूखा है शिबू सोरेन परिवार: भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान

खबरे |

खबरे |

झारखंड को लूटने केलिए सत्ता का भूखा है शिबू सोरेन परिवार: भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान
Published : Jul 5, 2024, 4:25 pm IST
Updated : Jul 5, 2024, 4:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Shibu Soren family is power hungry to loot Jharkhand: BJP leader Shivraj Chauhan
Shibu Soren family is power hungry to loot Jharkhand: BJP leader Shivraj Chauhan

सिंह रामगढ़ जिला में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

रांची-  मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। आज मैं रामगढ़ में हूं, मां छिन्नमस्तिका के चरणों में प्रणाम करता हूं। जो हालात मैंने यहां देखें हैं, जो कार्यकर्ताओं ने मुझे बताया है, पूरा झारखंड बेहाल है। ऐसी लूट, बालू की लूट, खनिज की लूट, संसाधनों की लूट, सरकारी योजनाओं में लूट, जिसे देखकर मन तकलीफ से भर जाता है। ये गठबंधन की सरकार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रही है। यह बात भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। सिंह रामगढ़ जिला में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

चौहान ने कहा ये ऐसी सरकार है जिसने एक भी वादा नहीं निभाया। बेरोजगारों को नौकरी का आता-पता नहीं, पेपर लीक में उनका भविष्य तबाह कर दिया है। बेरोजगारी भत्ता दिया नहीं, लोगों को 6 महीने से पेंशन नहीं मिली। योजनाओं की घोषणा होती है लेकिन लाभ नहीं। किसान परेशान है, उसे बिजली नहीं मिल रही, मुश्किल से 6- 7 घंटे बिजली आती है और जैसी घुसपैठ झारखंड की पवित्र धरती पर हो रही है उसके कारण झारखंड का भविष्य इस सरकार ने अंधकारमय कर दिया है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस कुशासन का अंत करेगी और सुशासन फिर से झारखंड में स्थापित करेगी।

कहा कि हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं। हमने 14 में से 9 सीटें जीती हैं। 52 सीटों पर हम आगे हैं। जो हालात झारखंड की इस सरकार ने की है और जनता अराजकता के जैसे राज में जी रही है अब मन बना चुकी है कि, झारखंड से गठबंधन को उखाड़ कर फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी को लाना है। 

कहा कि चंपई सोरेन जी का दोष क्या था, कोई यह तो बता दे। उनको पहले बनाया और फिर ऐसे हटा दिया एक आदिवासी नेता, जिसको आपने बनाया उसे कुछ दिन सहन कर लेते, लेकिन सत्ता की भूख ऐसी है कि, एक परिवार के अलावा कोई दूसरा ना आ जाए। यह चंपई जी का अपमान है। 

कहा कि भारतीय जनता पार्टी, यहां एनडीए गठबंधन के साथ लोकसभा के चुनाव में काम कर रहा था और आगे भी हम लोग सब चीजों पर विचार विमर्श करके साथ आगे बढ़ेंगे। 

कहा कि कार्यकर्ता ही मेहनत करता है। यह भारतीय जनता पार्टी नेताओं की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा अगर पार्टी की आत्मा है तो कार्यकर्ता प्राण है।  इसलिए कार्यकर्ताओं के घर जाना उनसे भाई, मित्र की तरह मिलना उन्हें सम्मानित करना यह हमारा स्वभाव और संस्कार है। इसलिए हम हर जगह अपने कार्यकर्ता, जिन्होंने भरपूर परिश्रम किया है और पार्टी को जिताया है उनका सम्मान कर रहे हैं। कहा अभी हमारे विधानसभा सम्मेलन होने वाले हैं, कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए क्योंकि यही कार्यकर्ता पार्टी को जिताने के लिए जी-जान एक करता है।

(For More News Apart from Shibu Soren family is power hungry to loot Jharkhand: BJP leader Shivraj Chauhan, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM