Jharkhand News: पीएमएलए अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन की ईडी हिरासत पांच दिन और बढ़ाई

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: PMLA अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन की ईडी हिरासत पांच दिन और बढ़ाई
Published : Feb 7, 2024, 3:43 pm IST
Updated : Feb 7, 2024, 3:43 pm IST
SHARE ARTICLE
PMLA court extends ED custody of former Chief Minister Soren for five more days
PMLA court extends ED custody of former Chief Minister Soren for five more days

पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन को दो फरवरी को विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम अधिनियम) अदालत ने पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा था.

Jharkhand News: रांची की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत बुधवार को पांच दिन के लिए बढ़ा दी। यह जानकारी वकीलों ने दी। पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन को दो फरवरी को विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम अधिनियम) अदालत ने पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा था। सोरेन की ईडी हिरासत बुधवार को समाप्त हो गई।

धनशोधन मामले में ईडी द्वारा सात घंटे की पूछताछ के बाद सोरेन को 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया गया था। सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले दिन में ईडी पूर्व मुख्यमंत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची की दीवानी अदालत ले आयी।

सोरेन ने अपने समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनके समर्थकों ने 'हेमंत सोरेन जिंदाबाद' और 'जेल का दरवाजा टूटेगा, हेमंत भैया छूटेगा' जैसे नारे लगाए। (pti)

 (For more news apart from PMLA court extends ED custody of former Chief Minister Soren for five more days, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM