CM सोरेन ने जन्माष्टमी के मौके पर की राज्य वासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना

खबरे |

खबरे |

CM सोरेन ने जन्माष्टमी के मौके पर की राज्य वासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना
Published : Sep 7, 2023, 12:01 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 12:01 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आज देश और देश के बाहर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने कहा कि खराब मौसम और बारिश के बावजूद यहां उपस्थित भक्तजनों का उत्साह श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संपन्न कराया है। मैं यहां उपस्थित सभी भक्तजनों का इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु धन्यवाद देता हूं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुझे भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिला है। आज देश और देश के बाहर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के इस पावन अवसर पर राज्य के भीतर कई जगहों पर  बड़ी समूहों द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है, भगवान श्री कृष्ण के भक्तजन अपने-अपने घरों पर भी इस पर्व को काफी श्रद्धापूर्वक मना रहे हैं। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा का पर्व है। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर मैं राज्य एवं देशवासियों को अपनी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आने वाले वर्षों में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी कार्यक्रम और मजबूती और उत्साह के साथ हम सभी लोग मनाएंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। एक बार यहां उपस्थित सभी भक्तजनों को पुनः मैं अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक  अनूप सिंह विधायक श्री राजेश कच्छप, कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक  राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग एवं भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM