भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर देशव्यापी पदयात्रा

खबरे |

खबरे |

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर देशव्यापी पदयात्रा
Published : Sep 7, 2023, 12:05 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

रांची (संवाददाता): अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर देशव्यापी पदयात्रा कार्यक्रम के तहत आज 7 सितंबर 2023 को झारखंड में भी राज्य के सभी जिलों में पदयात्रा निकाली जाएगी और सार्वजनिक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में राज्य के राजधानी रांची में भी पदयात्रा कार्यक्रम आहूत की गई है।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। उक्त पदयात्रा कार्यक्रम में प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन अपने जिलों में पदयात्रा और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस खास अवसर को यादकार बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस जनता और सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्षों के साथ बैठक कर उक्त पदयात्रा में छात्र, युवा, महिला की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने निर्देश दिया। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि कल रांची में आयोजित पदयात्रा शाम 05 बजे शहीद स्थल से शुरू होकर मेन रोड, ओल्ड एचपी रोड, लालपुर होते हुए कोकर बिरसा समाधि स्थल पहुंचेगी जहां एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा।  आयोजित जनसभा के माध्यम से मोदी सरकार के साढ़े नौ सालों के कार्यकाल में बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मुद्दे, युवाओं और महिलाओं की समस्या पर जनता से संवाद होगा।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM