Jharkhand Crime News: छत्तीसगढ़ की स्टेज परफाॅर्मर से दुष्कर्म मामले में तीसरा भी आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand Crime News: छत्तीसगढ़ की स्टेज परफाॅर्मर से दुष्कर्म मामले में तीसरा भी आरोपी गिरफ्तार
Published : Mar 8, 2024, 1:07 pm IST
Updated : Mar 8, 2024, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Third accused arrested in the case of rape of a stage performer from Chhattisgarh in Jharkhand
Third accused arrested in the case of rape of a stage performer from Chhattisgarh in Jharkhand

इस घटना से कुछ दिन पहले ही दुमका जिले में एक स्पैनिश महिला से गैंग रेप किया था.

Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू जिले में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय स्टेज परफाॅर्मर के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस एक्शन लेते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले में पकड़े गए लोगों की अब संख्या तीन हो गई है।

विश्रामपुर के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से फरार तीसरे आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी दे दें कि छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय स्टेज परफाॅर्मर से दो मार्च को राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार में उसके तीन सह-कलाकारों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पीड़िता से मुलाकात की। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन की मदद से महिला को एक केंद्र में स्थानांतरित किया और उसकी देखभाल के लिए एक ‘केयरटेकर’ भी नियुक्त किया।

आपको बता दें कि इस घटना से कुछ दिन पहले ही दुमका जिले में एक स्पैनिश महिला से गैंग रेप किया था. महिला अपने पति के साथ विदेश यात्रा पर थी. मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये भी दिए गए हैं. वहीं झारखंड हाई कोर्ट  ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

(For more news apart from Third accused arrested in the case of rape of a stage performer from Chhattisgarh in Jharkhand, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM