Jharkhand News: पेड़ के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: पेड़ के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत
Published : Feb 9, 2024, 6:42 pm IST
Updated : Feb 9, 2024, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News: Three people died in dispute over distribution of trees
Jharkhand News: Three people died in dispute over distribution of trees

पुलिस के मुताबिक सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में अपराह्न करीब तीन बजे हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार को एक कटे हुए पेड़ के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में अपराह्न करीब तीन बजे हुई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

गुमला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद साहू ने कहा, ‘‘ परिवार के भीतर विवाद हिंसक हो गया और उनमें से एक ने धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से चार अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।’’ उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर किया गया है।. पुलिस ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। (pti)

 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM