Jharkhand Fire: रांची के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एक महिला घायल

खबरे |

खबरे |

Jharkhand Fire: रांची के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एक महिला घायल
Published : Mar 9, 2024, 6:24 pm IST
Updated : Mar 9, 2024, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
75 year old man dies in fire in Ranchi apartment News In Hindi
75 year old man dies in fire in Ranchi apartment News In Hindi

पुलिस के मुताबिक यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली स्थित एक फ्लैट में हुई।

75 year old man dies in fire in Ranchi apartment News In Hindi: की राजधानी रांची में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया, जब एक अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगने से 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी शय्याग्रस्त बहन झुलस गई। सूचना पाकर  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.  

पुलिस के मुताबिक यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली स्थित एक फ्लैट में हुई। फ्लैट में जुल्तान सुरीन और उनकी बहन जोलेन होरो (80) रह रहे थे।

जानकरी के अनुसार ‘‘सुरीन अविवाहित थे और उनका कोई अन्य नहीं था। सुबह फ्लैट में आग लग गयी, जिसमें सुरीन की मौत हो गयी। ’’ हालांकि, पड़ोसी होरो को बचाने में कामयाब रहे। ‘‘उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

मौके पर पहुंची अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से घर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

(For more news apart from 75 year old man dies in fire in Ranchi apartment News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM