Jharkhand News: भाजपा सरकार बनी तो युवाओं को 5 वर्षो में पांच लाख रोजगार - राजनाथ सिंह

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: भाजपा सरकार बनी तो युवाओं को 5 वर्षो में पांच लाख रोजगार - राजनाथ सिंह
Published : Nov 9, 2024, 9:47 pm IST
Updated : Nov 9, 2024, 9:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand BJP govt formed youth get 5 lakh jobs 5 years- Rajnath Singh
Jharkhand BJP govt formed youth get 5 lakh jobs 5 years- Rajnath Singh

भाजपा सरकार बनने पर गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और हर साल दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

Jharkhand BJP government formed youth get 5 lakh jobs 5 years- Rajnath Singh News In Hindi:खूंटी- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खूंटी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस  दौरान उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने  झामुमो सरकार को "लूटेरी सरकार" बताते हुए कहा कि झामुमो नेता खुद को "चीन की दीवार" मानते हैं, जो पार नहीं हो सकती, लेकिन अब वही दीवार घुसपैठियों के लिए एक रास्ता बन गई है, और रोज हजारों घुसपैठिये उस दीवार को पार कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 50 सालों तक एक ही परिवार ने देश को लूटा और उसे कमजोर कर दिया। यह वही पार्टी है, जिसने देश की प्रगति के बजाय अपने परिवार की भलाई के लिए काम किया।

रक्षा मंत्री ने जनसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में 52 प्रतिशत आदिवासी आबादी अब 28 प्रतिशत कैसे रह गई? उन्होंने पूछा कि जनजातियां कहां गायब हो गईं और इन्हें कौन निगल गया? उन्होने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार के कारण झारखंड में घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सरस्वती वंदना पर रोक लगाई जाती है और तीज-त्योहारों के दौरान पत्थरबाजी की घटनाएँ होती हैं, जो राज्य में अशांति का माहौल पैदा कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए हैं, और अब झारखंड सहित देश के अधिकांश हिस्सों से नक्सली हिंसा लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होने भाजपा सरकार बनने पर झारखंड के आदिवासियों की हड़पी गई ज़मीन वापस दिलवाने, वनाधिकार का वितरण करने और आदिवासियों और अनुसूचित जातियों पर वन विभाग द्वारा किए गए मुकदमों को वापस लेने का वादा किया।

भाजपा सरकार बनने पर गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और हर साल दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। युवाओं को पाँच वर्षों में पाँच लाख रोजगार मिलेंगे और यूजी-पीजी छात्रों को 2000 रुपये प्रति माह रोजगार भत्ता दिया जाएगा। बच्चियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी और गोगो दीदी योजना के तहत बहनों को प्रतिमाह 2100 रुपये दिए जाएंगे। उन्होने कांग्रेस पर जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2011 में हुई जाति जनगणना में 46 लाख जातियां और उपजातियां दर्ज की गई थीं, जिसके कारण रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो सकी। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस आखिर किसका आरक्षण कम करना चाहती है। भाजपा ने आदिवासियों और दलितों के उत्थान के लिए हमेशा काम किया। 2017 में रामनाथ कोविंद को और अब द्रौपदी मुर्मू  देश की राष्ट्रपति हैं। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है, एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

(For more news apart from Jharkhand BJP government formed youth get 5 lakh jobs 5 years- Rajnath Singh News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM