Jharkhand News: झारखंड की जनता झामुमो-कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगीः जेपी नड्डा

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: झारखंड की जनता झामुमो-कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगीः जेपी नड्डा
Published : Nov 9, 2024, 9:37 pm IST
Updated : Nov 9, 2024, 9:37 pm IST
SHARE ARTICLE
 Jharkhand People overthrow JMM-Congress government: JP Nadda news In Hindi
Jharkhand People overthrow JMM-Congress government: JP Nadda news In Hindi

नड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने भेदभाव किए बिना भारत के विकास का सपना साकार किया है।

Jharkhand News:  विश्रामपुर- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्रामपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए  कहा कि, झारखंड की माटी और संस्कृति की रक्षा में आदिवासी समाज ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आदिवासी समाज ने देश की आजादी और भारत की संस्कृति को बचाने में अपने प्राणों की आहुति दी। भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी और सिदो कान्हू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता को हम कभी नहीं भूल सकते।

नड्डा ने कहा कि देश के वीरों ने इस धरती से अत्याचारियों को बाहर निकाला और अब झारखंड की जनता झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को उखाड़कर भाजपा की सरकार बनाएगी। भाजपा के कारण भगवान बिरसा मुंडा का 150वां जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। चुनाव में एक आवाज उठ रही है, "रोटी-माटी-बेटी की पुकार", जो दर्शाता है कि इस बार झारखंड में बदलाव होगा।

नड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने भेदभाव किए बिना भारत के विकास का सपना साकार किया है। अब झारखंड में भी हमें "डबल इंजन" सरकार चाहिए ताकि विकास की गति तेज हो सके। भाजपा सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, लक्ष्मी जोहार योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा, और साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। अगले पांच साल में 2 लाख 87 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी और 5 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। 

नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, राजद और झामुमो सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के तहत बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में शरण दी है। लेकिन, अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो हम एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकालेंगे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM