Kalpana Soren News: यूपी नहीं झारखंड है योगी जी यहां बुलडोजर नहीं विकास की गाड़ी दौड़ेगी: कल्पना सोरेन

खबरे |

खबरे |

Kalpana Soren News: यूपी नहीं झारखंड है योगी जी यहां बुलडोजर नहीं विकास की गाड़ी दौड़ेगी: कल्पना सोरेन
Published : Nov 9, 2024, 5:38 pm IST
Updated : Nov 9, 2024, 5:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Kalpana Soren on cm yogi, Yogi ji it is Jharkhand not UP News In Hindi
Kalpana Soren on cm yogi, Yogi ji it is Jharkhand not UP News In Hindi

कल्पना सोरेन कहा कि  कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे।

Kalpana Soren on cm yogi, Yogi ji it is Jharkhand not UP News In Hindi: बड़कागांव,   बड़कागांव में कांग्रेस प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कल्पना सोरेन कहा कि  कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे। बुलडोजर पर सवार होकर वो क्या बताना चाहते हैं। क्या यह बताना चाह रहे थे कि बड़कागांव के स्थानीय लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। नहीं योगी जी यह यूपी नहीं झारखंड है, यहाँ बुलडोजर नहीं , यहाँ महागठबंधन की विकास की गाड़ी चलेगी। बड़े बड़े नेता यहाँ आते हैं, लेकिन वे बुनियादी जरूरतों की बात नहीं करते हैं, करते हैं तो सिर्फ़ आपसी मतभेद की बातें।

भाजपा ने ही पिछड़ों का आरक्षण घटाया
भाजपा द्वारा पिछड़ों का आरक्षण कम करने को लेकर कल्पना सोरेन ने कहा जब झारखण्ड राज्य बना उस समय भाजपा के ही लोगों ने पिछड़ों के आरक्षण को 27% से घटाकर कर 14% कर दिया। जब हमने विधानसभा से पिछड़ों को 27% आरक्षण  देने के बिल को पारित कराया तो इनको बोलने की हिम्मत नहीं थी। ये लोग सिर्फ़ पार्टी की बात करते हैं जनमानस की नहीं। विधानसभा से आरक्षण का बिल हो या आदिवासी सरना धर्म कोड हम इसे पारित कराते हैं। आज उस 27% आरक्षण को लाने के लिए हमारी महा गठबंधन की सरकार खड़ी है।

स्थानीय का अधिकार सुनिश्चित करेंगे
कल्पना सोरेन ने कहा यहाँ जितने भी खनन कंपनियां चल रहे हैं, इनमें यहाँ के स्थानीय लोगों की 95 प्रतिशत भागीदारी महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित करेगी। आपक सभी को सोचने की जरूरत है कि आख़िर चुनाव के समय ही बड़े नेता क्यों आते है। लेकिन आपके बीच हमेशा बड़कागांव की अम्बा प्रसाद खड़ी रहती है। आपके सुख और दुःख में।

(For more news apart from Kalpana Soren on cm yogi, Yogi ji it is Jharkhand not UP News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


=======================================

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM